पीएसएससीआईवीई भोपाल में ‘हिंदी—राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य’ पर विशेष व्याख्यान
“भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति और ज्ञान परंपरा को समझने का आधार है।” — डॉ. सुधीर शर्मा
पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (PSSCIVE), भोपाल में हिंदी माह के अंतर्गत ‘हिंदी—राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर शर्मा, प्राध्यापक, शासकीय एमएलबी कॉलेज, ने भाषा, संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के गहरे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए देवनागरी लिपि तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से भारतीय भाषाओं के संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।
संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने दैनिक जीवन, कार्यालयीन पत्राचार एवं सीआरपी में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार पाठक ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रजनीश ने किया तथा श्री राजू बोरकर ने आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन हिंदी के प्रति जागरूकता, भारतीय भाषाओं के सम्मान तथा हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
Powered by Froala Editor